फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राहगीर को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 17 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के बानगंगा के पास घायल हुए राजू भर का इलाज करते हुए चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
- एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरी के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरी गांव के पास रविवार देर शाम पैदल जा रहे राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के नकथर गांव निवासी नाम संदीप (25) पुत्र हरिश्चंद्र व राहुल (24) पुत्र श्रीराम और जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव निवासी दुर्गेश (26) एक ही बाइक पर सवार होकर शोहरतगढ़ की ओर जा रहे थे। अभी छतहरी के पास पहुंचे थे कि राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक पुलिया से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप व हरिश्चंद्र ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि घायल दुर्गेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि तीनों एक बाइक पर सवार थे, जिसमें दो की मृत्यु हो गई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें