फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर पचपेडिया गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों में आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ाव नानकार निवासी जाहित (35) बांसी घरेलू सामान खरीदने आए थे। दोपहर में वह वापस घर जा रहे थे। कोतवाली के पचपेडिया गांव के निकट पहुंचे थे कि बांसी की तरफ आ रहे कोतवाली के ग्राम फलवापुर निवासी प्रेमनाथ (36) की बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घटना पर स्थल पर पहुंचे। तब तक जाहिद की मौत हो चुकी थी और प्रेमनाथ गंभीर थे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया पर अस्पताल पहुंच कर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोई पशु दौड़ते हुए सड़क पार कर रहा था। दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए। इस संबंध में कोतवाल बांसी वेदप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से संबंधित कोई तहरीर किसी पक्ष की ओर से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें