जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में दो कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 4094 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 4035 स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। सात लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से जिले में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। एक माह बाद मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बांसी ब्लॉक के एक गांव में एक संक्रमित पाया गया। इसी प्रकार भवनापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में एक संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि दो संक्रमित मिले थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। संवाद