तिलौली। शिवनगर डिंडई थाना में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दो मामले आए थे, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष शशांक सिंह की अध्यक्षता व राजस्व निरीक्षक रमाशंकर द्विवेदी तथा अशोक कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित थाना समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित कुल दो मामले पेश हुए। पहला मामला क्षेत्र के नचनी गांव के परमात्मा प्रसाद की ओर से शिकायत की गई। तथा दूसरा मामला थुम्हवा भइया निवासी वादिनी संगीता पत्नी रिंकू द्वारा मकान के सामने सहन की जमीन में गोबर आदि रखने का आरोप लगाया गया था। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों का त्वरित निस्तारण करा दिया गया। संवाद