फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल

Tue, 29 Oct 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को चोरी के एक घटना का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया स्थित दुकान का ताला तोड़कर 18 अक्तूबर को चोरी हुई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरा गांव निवासी दुकानदार लालचंद्र चौधरी ने तहरीर देते हुए बताया था कि शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर सिरसिया चौराहे पर 18 अक्तूबर की रात एक उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर रखे दो लैपटॉप एक बैटरी, एक होम थिएटर और 10 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। सोमवार को डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव हमराही सिपाहियों के साथ आरोपी विपिन पांडेय उर्फ रघुराज निवासी खम्हरिया थाना त्रिलोकपुर, भरत उर्फ जिगर मिश्र पुत्र धनीराम मिश्र निवासी मल्हवार थाना त्रिलोकपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से सिरसिया में चुराए गए सामान दो लैपटॉप, एक इनवर्टर बैट्री, एक चार पहिया हुन्डई कार तथा एक अवैध चाकू बरामद कर आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें