फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौ बोरी यूरिया के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी सीमा चौकी बजहा के जवानों ने नाका के दौरान तीन बाइक पर लदी नौ बोरी यूरिया सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि सूचना पर चिन्हित स्थान पर पहुंचने के कुछ समय बाद तीन बाइक पर बोरी लादे मुडिला गांव के तरफ से नेपाल की ओर जा रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी बबुनार यादव, भरतापुर निवासी अनिल गिरी शामिल है। बाइक व खाद को जब्त कर दोनों तस्कर सहित सीमा शुल्क कार्यालय खुनवा को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें