एसएसबी की 50वीं वाहिनी बढ़नी की गिरफ्त में अवैध शराब के साथ पकड़े गये आरोपी। स्रोत एसएसबी
ढेबरूआ। एसएसबी की 50वीं वाहिनी बढ़नी की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह सीमा पर स्थित पिलर संख्या 568 के पास दो युवकों को नेपाल से भारत में प्रवेश करते हुए अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए मोहित यादव, रोहित के पास से 60 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। पदोनों युवक घरुआर के निवासी बताए जाते हैं। कार्रवाई उपनिरीक्षक सूरज रम्बा के नेतृत्व में टीम सदस्य श्याम राव, विक्रम, दिलीप और संजू की मौजूदगी में की गई। एसएसबी ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए बरामद सामान को सीमा शुल्क विभाग को सुपुर्द कर दिया है।