फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसएसबी की 50वीं वाहिनी बढ़नी की गिरफ्त में अवैध शराब के साथ पकड़े गये आरोपी। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
ढेबरूआ। एसएसबी की 50वीं वाहिनी बढ़नी की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह सीमा पर स्थित पिलर संख्या 568 के पास दो युवकों को नेपाल से भारत में प्रवेश करते हुए अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए मोहित यादव, रोहित के पास से 60 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। पदोनों युवक घरुआर के निवासी बताए जाते हैं। कार्रवाई उपनिरीक्षक सूरज रम्बा के नेतृत्व में टीम सदस्य श्याम राव, विक्रम, दिलीप और संजू की मौजूदगी में की गई। एसएसबी ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए बरामद सामान को सीमा शुल्क विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें