फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध शराब व जुआ एक्ट में दो अभियुक्तों को अर्थदंड

Wed, 11 Mar 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए जा रहे आपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला मॉनिटरिंग सेल और थाना पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में अपराधियों को न्यायालय की ओर से दंडित किया गया। आबकारी एक्ट के केस में थाना ढेबरुआ पुलिस ने उमेश केवट निवासी कठेलागर्वी टोला सोनबरसा का चालान किया था। अदालत ने दोष सिद्ध होने पर एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं, जुआ अधिनियम के एक दूसरे मामले में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की पैरवी से आरोपी सोनू मौर्या निवासी इंदिरानगर को न्यायालय ने सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें