सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने हत्या कर सबूत छिपाने के दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने आरोपी सदर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास जगदीशपुर खुर्द निवासी नीरज रस्तोगी एवं गोरखपुर के चिलुआताल थाने के नकहा नंबर दो पंडित टोला निवासी व वर्तमान में सदर थाने के काशीराम आवास निवासी अनीश कुमार गिरी को दोषमुक्त कर दिया है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले की मॉनिटरिंग, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी एवं पैरवी सिद्धार्थनगर थाने के पैरोकार ने किया था।