सिद्धार्थनगर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई जोगिया और शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस ने की है। एसओ शिवनगर डिड़ई राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को अगवा करके दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी थी।
सोमवार को क्षेत्र के रामनगर गांव के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर एसओ जोगिया यशवंत सिंह ने बताया कि एक महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी थी। सोमवार को आरोपी हरीश चौधरी उर्फ हरिशंकर निवासी अवता थाना चुरखी जनपद जालौन उत्तर प्रदेश, हाल पता रूम नंबर शिवमंदिर रोड चौकी शिवमंदिर थाना शिवाजीनगर पुलिस थाणे अंबरनाथ पूर्व जिला सिटी महाराष्ट्र को सोमवार को क्षेत्र के करौंदा मसिना के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।