सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को शनिवार की शाम दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ कपिलवस्तु ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि बुद्धेश कुमार उर्फ बुद्ध निवासी बनियाभारी थाना कपिलवस्तु व हीरालाल उर्फ धीरज कन्नौजिया निवासी सिरवतडीह थाना चिल्हिया गैंगस्टर हैं। दोनों फरार चल रहे थे, जिन्हें पकड़कर कार्रवाई की गई है। संवाद