सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली की पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में भागे दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कटया मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करके दोनों को जेल भिजवा दिया। एसओ जोगिया अभय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवबंर माह में बकुआव गांव में मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कटया मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान सूरज, लालबचन निवासी बकुआव थाना जोगिया के रूप में हुई। थाने पर लाकर पूछताछ करने बाद जेल भेज दिया गया।