फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अकीदत से मना कर्बला के शहीदों का बीसवां

Fri, 18 Aug 2023 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कर्बला के शहीदों के बीसवा पर हल्लौर में निकाले गए जुलूस में नौहा मातम मातम करते अकीदतमंद। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में बृहस्पतिवार की रात बीसवां पूरी अकीदत से मनाया गया। इस मौके पर हल्लौर कस्बे में मरसिया मजलिस आयोजित हुई और अलम ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकालकर सारी रात नौहा और मातम किया गया।
विज्ञापन


कर्बला के बहत्तर शहीदों के बीसवां के मौके पर बृहस्पतिवार की रात नौ बजे हल्लौर कस्बा स्थित इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन उरूज मातम द्वारा अलम ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकाला गया। वहीं अंजुमन गुंचा मातम की तरफ से इमामबाड़ा हुसैनिया फहम से रात्रि 9:30 पर अलम, ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकला। इस दौरान कस्बा हल्लौर के अलावा भटगवा, जमोतीया, तिलगढिय़ा, नऊंवागांव, हटवा, वासा, बेंवा, रामभारी में भी कर्बला के शहीदों के बीसवां पर मर्सिया मजलिस आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें