संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक व इटवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचमरी का ताल तोड़ चोरी का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यालय पहुंचीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक अर्पिता वर्नवाल ने रविवार देर शाम इटवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस घटना में कोई सामान चोरी होने की बात सामने नहीं आई है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि विद्यालय में ताला तोड़ा गया है, लेकिन चोरी नहीं हुई है। जांच की जा रही है।