फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान के सामने खड़ा ट्रक गायब

Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के इटवा-बढनी मार्ग पर स्थित भेलौहा मोड़ पर गल्ले का व्यवसाय कर रहे रबी जायसवाल का ट्रक बुधवार की रात में चोरी हो गया। बृहस्पतिवार को ट्रक चोरी के बारे में एसओ इटवा को दिए अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि गल्ला लोड करने के लिए ट्रक को बुधवार देर शाम दुकान के सामने खड़ा करवाकर इटवा स्थित घर चला आया। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे दुकान पर कार्यरत नौकर से ट्रक के गायब होने की जानकारी मिली। इस संबंध में एसओ अरविंद मौर्य का कहना है कि मामले जानकारी मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें