भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया नहर पुल के पास पलटा आलू से लदा ट्रक।
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया नहर पुल के समीप ढुलाई सेंटर पर सुबह करीब चार बजे के आसपास आलू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक जो कि बाराबंकी से आलू लादकर डुमरियागंज जा रहा था तभी रास्ते में सुबह भोर में भड़रिया नहर के पास धुलाई सेंटर पर पलट गया।
पूछे जाने पर ट्रक चालक ने बताया कि घने कोहरे की वजह से सड़क का गड्ढा नहीं दिखाई दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि धुलाई सेंटर पर कोई मौजूद नहीं था घटना से ट्रक चालक सहित सभी सुरक्षित बच गए।