भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया स्थित सुआंव नाले के पुल पर शनिवार रात करीब एक बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। कार को बचाने के प्रयास में गत्ता लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए उसमें फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक नाले में नहीं गिरा। बिहार से गत्ता लादकर एक ट्रक काशीपुर, उत्तराखंड जा रहा था। संवाद