फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी-सेमरी मार्ग जर्जर, राह चलना कठिन

विज्ञापन
ककरहवा का बभनी-सेमरी मार्ग कीचड़ और गड्ढों में तब्दील। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बभनी-सेमरी मार्ग जर्जर, राह चलना कठिन
विज्ञापन

ककरहवा। बभनी-सेमरी मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क से आवागमन करने वाले लोग प्रतिदिन चोटहिल हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सड़क बनवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
क्षेत्र की बभनी से सेमरी को जोड़ने वाली सड़क के जर्जर होने से बभनी, बरदहवा, खैराटी, सेमरी, तिघरा, तिलसड़ी, केवटलिया आदि गांवों के लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों से कीचड़ तथा गंदा पानी लोगों के घरों में जाता है। इसके कारण रोज विवाद होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैराटी के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश शुक्ल का कहना है कि सड़क खराब होने के बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इस कारण ग्राम सभा से कोई काम भी नहीं किया जा सकता है। गांव के अशोक कुमार, हरिश्चंद्र, हीरालाल, हरिशंकर, दिनेश कुमार, उमेशचंद्र, उदयभान, रामनेवास, सीताराम, परशुराम, शिवसागर, दयाल आदि ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें