फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

Wed, 24 Jul 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर चौक पर मंगलवार की शाम एक कार्यक्रम का आयोजन कर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी थे, वह देश को स्वतंत्र करने के लिए शहीद हो गए। कार्यक्रम को सतीश चंद्र त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, कृष्ण बहादुर सिंह, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, धनंजय मिश्र, रविशंकर त्रिपाठी, हरिशंकर चौरसिया आदि ने संबोधित किया। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर छतरी लगाने की मांग की। इस अवसर पर सभासद बरकत अली राईनी, अरुण गुप्ता, परमात्मा, धु्रव, केसी त्रिपाठी, मुन्ना पांडेय, इशरत जमील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें