फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 27 जुलाई से

Wed, 19 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में विभिन्न खेल के खिलाड़ियों का प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल 27 जुलाई से शुरू होगा। 12 एवं 15 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओं का चयन होना है। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने दी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए आयोजित केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम चयन ट्रायल्स के बाद प्राप्त मेरिट सूची के अनुसार कुछ खेलों में रिक्त रह गए थे। जिसमें तैराकी बालिका, बैटमिंटन बालिका, बास्केटबाॅल बालक/ बालिका, तीरंदाजी बालक/ बालिका, कुश्ती बालिका एवं वालीबाल बालिका का ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 27 एवं 28 जुलाई को सुबह सात बजे से होगा। इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय में 24 एवं 25 जुलाई को सुबह 10 बजे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, अंक पत्र की छायाप्रति के साथ पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें