त्रिलोकपुर क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चैनल तोड़कर सामान समेट ले गए चोर
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में शुक्रवार रात घर के चैनल तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को शनिवार सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दी। लगातार क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात से हर कोई दहशत में है।
क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव निवासी गुड़िया पत्नी बालक चौरसिया प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने चार छोटे बच्चों के साथ बरामदे के एक तरफ चैनल बंद कर सो गई थीं। गुड़िया के मुताबिक, रात करीब 12 से एक बजे की बीच चैनल तथा बगल के कमरे का दरवाजा खुला दिखा। कमरे के अंदर देखा तो सामान बिखरा था और बक्से का कुंडा टूटा था। बगल के लोगों को आवाज लगाई। सभी इकट्ठा हुए और बक्से को देखा तो उसमें रखे बीस हजार रुपये और लाखों के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने शनिवार की सुबह फोन के माध्यम से त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।