फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 40 करोड़ से बदले जा रहे ट्रांसफाॅर्मर-केबल, लोकल फाल्ट से मिलेगी राहत

Fri, 16 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
517 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे जबकि अन्य की क्षमता में होगी वृद्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी से बचने के लिए 40 करोड़ से जिले के 32 पावर हाउस में सुधार कराया जा रहा है। यह कवायद गर्मी में लोकल फॉल्ट से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए हो रहा है। विद्युत निगम ने ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता में वृद्धि व जर्जर एलटी तार को बदलना शुरू कर दिया है। निगम के अनुसार मार्च से पहले ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
निगम पूरे जिले में 517 ट्रांसफाॅर्मर व 180 किमी एलटी तार को बदल रहा है। जबकि पावर हाउस में लगी मशीनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। निगम जिले में 10, 25, 63, 100 व 250 केबीए के नई ट्रांसफाॅर्मर लगा रहा है। पुराने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है। जबकि पूरे जिले में 180 किमी तक एलटी तार को भी बदला जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि गर्मी में लोकल फाल्ट के चलते कई घंटों तक बिजली कटी रहती है। लोगों का गर्मी में हाल-बेहाल रहता है। आए दिन गर्मियों में बिजली कटौती से छुटकारा पाने के लिए विभाग ने 40 करोड़ से बिजली व्यवस्थाओं को सुधार रही है। इससे लोगों को गर्मी में बिजली कटने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। लेकिन विभाग अलर्ट मोड में है। जिसको लेकर प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है। लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

बोले उपभोक्ता
गर्मी में बिजली कटौती की समस्या सबसे अधिक होती है। लेकिन क्षमता बढ़ने से लोकल फाल्ट होने की संभावना कम होगी और लोगों को गर्मी में भी बिजली मिलेगी।
-टिंकू सिंह, उपभोक्ता

गर्मी के मौसम में बिजली कटते ही लोगों को राहत नहीं मिल पाती है। जबकि रात में फाल्ट होने से लोगों की नींद खराब होती है। ऐसे में नवीनीकरण होने से फाल्ट की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन

-अजय वरुण, उपभोक्ता

ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि व तार बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मार्च तक सभी जर्जर तार बदल दिए जाएंगे। जिससे उपभोक्ता को लोकल फाल्ट से छुटकारा मिलेगी।
-संजय कुमार पासवान, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें