सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ट्रेनें लेट इंतजार करते रहे यात्री
सिद्धार्थनगर। ठंड और घने कोहरे के कारण बुधवार को गोंडा की ओर जाने वाली ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर कई यात्री ठंड से ठिठुरते दिखे। गोरखपुर से गोंडा जाने वाली गोंडा एक्सप्रेस निर्धारित समय 7:49 बजे से दो घंटे लेट रही। गोंडा से नकहा जाने वाली नकहा जंगल एक्सप्रेस निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे लेट रही। यात्री स्टेशन पर अलाव ढूंढते नजर आए। गोरखपुर-गोंडा रेलवे लाइन पर स्थित सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 16 ट्रेनों का आवागमन होता है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 14 ट्रेनें ही संचालित हैं। स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि नकहा जंगल में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण पहले से ही ट्रेनें देर से आ रही हैं। वर्तमान कोहरे के कारण भी ट्रेन संचालन में देर हो रही है।