डुमरियागंज। प्रशिक्षण योजना के तहत उद्योगों और अधिष्ठानों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार की ओर से वेब पोर्टल विकसित किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रशिक्षकों को, अप्रेंटिस पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।
उक्त जानकारी डुमरियागंज क्षेत्र स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भगवानपुर के नोडल प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे समस्त उद्योग और अधिष्ठान जिनके यहां कार्यरत कार्मिकों की संख्या 29 से अधिक है, अनिवार्य रूप से और ऐसे उद्योग जिनके यहां चार से 29 के मध्य है वह अपनी इच्छा अनुसार प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के लिए रख सकते हैं। इसके लिए सर्वप्रथम अप्रेंटिस पोर्टल पर अपना पंजीकरण अधिष्ठान के रूप में करना होगा। संवाद