फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेन आते ही जाम हो जाती है रेलवे स्टेशन की सड़क

Wed, 26 Apr 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का चौड़ीकरण नहीं होने से हो रही है परेशानी
विज्ञापन

दिन में स्टेशन रोड पर ठेला-खोमचा से संकरी हो जाती है सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकती है तो उसके कुछ देर बाद ही रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगने लगता है। जब दोनों ओर से वाहनों का आना जाना शुरू होता है तो सड़क पर वाहनों के पहिए थम जाते हैं। ऐसी नौबत इसलिए आती है कि सड़क चौड़ीकरण नहीं हुआ है, जबकि दिन में ठेला खोमचा के कारण सड़क सकरी बन जाती है।
पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण दिन-रात जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। हर दिन करीब 15 ट्रेनों का ठहराव होता है। उस दौरान रेलवे क्रांसिंग बंद रहती है। बैरियर उठते ही लोग क्रासिंग पार करने लगते हैं तो स्टेशन रोड पर जाम लग जाता है। सोमवार की रात 10 बजे ट्रेन रुकी तो कुछ देर बाद ही स्टेशन रोड जाम हो गया। रात में ठेला खोमचा भी नहीं लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी हनुमान प्रसाद वैद्य ने कहा कि रेलवे स्टेशन की सड़क चार मीटर चौड़ी है। सड़क संकरी होने कारण हर बार जाम लगता है। कन्हैया जायसवाल का कहना है कि रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने साथ ही सड़क को चौड़ी करने की आवश्यकता है। जिससे जाम से निजात मिल सके।


रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण हटाया जाएगा ताकि जाम न लगे। भविष्य में सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।
-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें