फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद होने से मुख्य चौराहे पर लग जाता है जाम

विज्ञापन
शहर में रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद लगा जाम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
क्रॉसिंग बंद होने से मुख्य चौराहे पर लग जाता है जाम
विज्ञापन

- शहर के तहसील गेट के पास तीन सौ मीटर डिवाइडर नहीं होने से समस्या
- सड़क चौड़ीकरण नहीं होने और प्रतिदिन 11 बार गेट बंद होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सड़क चौड़ीकरण के अधूरे कार्य, टूटे डिवाइडर के बीच ट्रेन आने पर बंद रेलवे क्रासिंग खुलते ही शहर के मुख्य चौराहे पर जाम लग जाता है। ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक बंद होने पर क्रासिंग के दक्षिण तहसील गेट की तरफ टूटे डिवाइडर के कारण सड़क पर वाहन खड़े हो जाते हैं। इससे दूसरी तरफ से निकलने के लिए वाहनों को रास्ता नहीं मिलता, जिससे चालक जाम से घंटों जूझते हैं।
तहसील गेट के सामने मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य बंद है, जबकि इसके लिए बीच में बना डिवाइडर भी टूट गया है। रेल फाटक बंद होने पर डिवाइडर टूटने से वाहन चालक तहसील गेट की तरफ सड़क पर खड़े हो जाते हैं। जिससे दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता है। इस कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे के बाद सड़क पर आवागमन बढ़ने के साथ ही जाम की समस्या बढ़ जाती है। 11 बार ट्रेन आने पर रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने पर जाम की समस्या और बढ़ जाती है।
बृहस्पतिवार को जाम में फंसे बाइक सवार दिनेश, अमृतलाल, भीमचंद्र व हकीमुल्ला का कहना था कि रेलवे गेट बंद होने पर दोनों तरफ लोग पूरी सड़क को घेर लेते हैं, जिससे बाइक तक निकालना मुश्किल हो जाता है, बड़े वाहन तो बहुत देर तक जाम में फंसे रहते हैं।
डिवाइडर की दोनों तरफ खड़े रहते हैं वाहन
रेलवे क्रासिंग के दक्षिण तरफ तो डिवाइडर टूटने के कारण रेलवे गेट बंद होने पर पूरी सड़क वाहन चालक खड़े होते हैं, जबकि सिद्धार्थ तिराहे के पास डिवाइडर हाने के बावजूद वाहन चालक दोनों तरफ की सड़क पर खड़े रहते है। नतीजा सिद्धार्थ तिराहे पर भी जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में लगता है जाम
बंद रेलवे क्रासिंग के खुलने पर ओवरटेक कर जल्दबाजी में आगे निकलने के चक्कर में जाम लग जाता है। कई बार बाइक सवार एवं अन्य वाहन चालक गलत दिशा से भी ओवरटेक करते हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
धूप और बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
जाम में फंसे लोगों को गर्मी में धूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, बारिश के दौरान पानी में भीग जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें