भारतभारी में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली
शोहरतगढ। कस्बे में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा गोलघर से भारत माता चौक होते शहीद बुधई स्मारक पर पहुंचा। व्यापारियों ने हाथों मे तिरंगा लिए मेरा भारत महान, देश की वीर सपूत अमर रहे अमर रहे। व्यापार एकता जिंदाबाद आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे। भारत माता चौक पर मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। शहीद बुधई स्मारक पर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था व्यापारियों द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार के टैक्स अदा करने से चलती है। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। देश की धड़कन है तिरंगा। तिरंगा की आन बान शान के लिए शहीदों ने हंसते हुए फांसी पर झूल गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, अखिलेश जासवाल, किशोरी लाल गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, चांद खां, शिवप्रसाद वर्मा, रामसेवक गुप्ता, भोलेनाथ वर्मा, रवींद्र कुमार वर्मा, नवाब खां, शिवकुमार अग्रवाल, विष्णु बबूना, मुकेश पोद्दार, श्रीचंद्र कश्यप, महेश कसौधन मौजूद रहे।