फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम से मिले व्यापारी, अतिक्रमण हटाने की मांग की

Sat, 07 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सराफा व्यापार मंडल बांसी के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष अजय वर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। त्योहार के दौरान सड़क पर अतिक्रमण रोकने की मांग की। सड़क की पटरियों पर लगने वाली दुकानों को माघ मेला मैदान में लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इनका कहना है कि नगर में दशहरा, दीपावली, छठ पूजा के अवसर पर कोतवाली रोड से रोडवेज तक रोड पर ही दुकानें लग जाने से वहां भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस रोडवेज चौराहा व कोतवाली मोड़ पर बैरिकेडिंग लगा देती है। जिससे पूरा मार्केट प्रभावित होता है। कृष्णा मार्केट सर्राफा मार्केट, मंगलबाजार, लोहा मंडी सहित पूरे नगर के व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहक पहुंच नहीं पाते हैं। नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान करने की मांग की।
इस दौरान अजय वर्मा ने कहा कि पर्वों के दौरान अतिक्रमण होने की वजह से हफ्तों तक रोड पर आवागमन प्रभावित हो जाता है, जिससे नगर के अंदर ग्राहकों के न पहुंच पाने की वजह से व्यापार चौपट हो जाता है। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि बजरंगी वर्मा, दिनेश सोनी, शाहबाज खान, मनीष वर्मा, बृजेश वर्मा, विकास वर्मा, नीरज सोनी, रवि प्रकाश, अंगद वर्मा, गिरिजेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें