फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी देश की आन, बान और शान, जो हर आपदा में करता हैं सहयोग : रघुवरदास

Sun, 04 Jun 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को माला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। व्यापारी चाहे छोटा व बड़ा हो एक समान होता है, व्यापारी देश की आन, बान, शान हैं। व्यापारी आपदा में सहयोग करता है। केंद्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनायें आम जनमानस तक पहुंच रही हैं। ये बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर लोहिया कला भवन में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के सेवा, सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का व्यापारियों के लिए सोच दूरदर्शी है। कोविड महामारी के दौरान अबत क 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरण किया गया कि कोरोना की आपदा में कोई भूखा न सो सके। आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त कोविड टीका आदि जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं जिसका लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। इस दौरान राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान मौजूद रहे।
-
उर्जा एवं नगर विकास की समीक्षा
सिद्धार्थनगर। जनपद प्रभारी एवं नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री एके शर्मा ने डीएम कक्ष में विद्युत विभाग एवं नगर पालिका व नगर पंचायत के कार्यो की समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि रिवैम्प योजना को जल्द शुरू करायें। नये नगर निकाय एवं विस्तारित नगर निकाय को ग्रामीण से अलग करके जल्द नयी लाइन से जोड़े। गर्मी को देखते हुये विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाये रखे। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर व पोल को बदलने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर निकायों में जल निगम द्वारा पाइप लाइन विस्तार के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। अमृत-2 के तहत नयी पानी की टंकी के निर्माण के लिए अभी तक जहां पर जमीन चिन्हित नहीं हो पायी है वहां के लिए जमीन चिन्हित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, ईओ मुकेश कुमार चौधरी व संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें