संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसीलदार अजय कुमार ने सोमवार को अवैध बालू खनन में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में थाने को सुपुर्द कर दिया है।
मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत बूथ भ्रमण के दौरान ग्राम छतहरी में करीब दो बजे बालू लादकर ट्रैक्टर-ट्राॅली जा रही थी। तहसीलदार ने ट्रैक्टर रोककर चालक से बालू परिवहन संबंधी प्रपत्र मांगे। चालक ने बताया कि उसके पास कोई भी प्रपत्र नहीं है। इससे अवैध बालू खनन में कार्रवाई की गई है। संवाद