फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 करोड़ रुपय से होगा पर्यटन विकास : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल ने पत्रकारों से बात करते हुए गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भगवान बुद्ध की स्थली कपिलवस्तु के पर्यटन विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर है। अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण करने के साथ नई योजनाओं लिए धनराशि मुहैया करा रही है। इसी कड़ी में स्वदेश दर्शन योजना में 35.45 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे निश्चय ही पर्यटन विकास को गति मिलेगी, साथ ही विदेशों से आने वाले पर्यटकों को तमाम सुविधाएं मिलने लगेंगी। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद से पर्यटन के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित हुई हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी की ओर से भेजे गए पत्र में कपिलवस्तु में स्वदेश दर्शन योजना के तहत 35.45 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इनमें ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम पर 798.36 लाख, साइनेज पर 6.25 लाख, सोलर लाइटिंग पर 194.51 लाख, बुद्धा थीम पार्क, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर एवं पार्किंग पर 1816.92 लाख, वेस्ट प्रबंधन पर 75.21 लाख, पेयजल सुविधा दो लाख, हेलीपैड विकास पर 373.71 लाख, सीसीटीवी एवं वाईफाई पर 278.65 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से विपश्याना केंद्र बनाने के लिए 24 करोड़ की स्वीकृति दी गई है जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भी कपिलवस्तु के विकास के लिए 10 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें