सिद्धार्थनगर। जिला उद्योग कार्यालय में विश्वकर्मा श्रम योजना व ओडीओपी के लाभर्थियों को टूल किट बांटा गया। इसमें मंगलवार को लगभग 40 लाभर्थियों को योजना के तहत आए हुए सामान वितरित किए गए। उद्योग उपायुक्त दयाशंकर सरोज ने बताया कि विश्वकर्मा योजना व ओडीओपी में टूल किट के लिए जिन लाभार्थियों ने आवेदन किया था, सभी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण करवाया गया था। इस क्रम में सभी लाभार्थियों को मंगलवार से टूल किट बांटने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी लाभार्थियों में टूल किट का वितरण कर दिया जाएगा। संवाद