फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए

Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के बसठा में शुक्रवार को गांव की समस्या का स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए चौपाल आयोजित की गई। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक की सहभागिता से चल रहे वित्तीय साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय और सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, केवाईसी, कृषि ऋण और बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैंकिंग धोखाधड़ी होने पर जरूरी टोल फ्री नंबर 1930, 155260 का प्रयोग करने की जानकारी दी। वित्तीय साक्षरता केंद्र नौगढ़ से वित्तीय सलाहकार राकेश कुमार ने विभिन्न योजनाओं से लोगों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत सचिव अंबुजा जायसवाल ने श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र तथा प्रधानमंत्री आवास के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें