तिलौली। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनार में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक शरद चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में बच्चों के साथ शिक्षक व शिक्षिकाओं व अभिभावकों ने घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया। इस दौरान अनूप कुमार सिंह, प्रतिभा उपाध्याय, मीना देवी, सरिता देवी, यशोदा देवी, सुशीला, सुग्रीव, अयूब, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद