बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में छात्राओं को दी गई कौशल विकास की जानकारी
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन ने नीति आयोग के सहयोग से छात्राओं को कौशल विकास की जानकारी दी। संस्था की आरती नायर ने ऑनलाइन माध्यम से छात्राओं से वार्ता करते हुए उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्याओं और कैरियर के बारे में जाना। छात्राओं ने शहर और आसपास तकनीकी शिक्षा उपलब्ध न होना, परिवार के सामाजिक और आर्थिक कारणों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं के बारे में बताया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव , फैजान, प्रीति गौतम, तन्वी, डॉ रत्नाकर पांडेय, नवीन सोनी ,गोपाल गोविंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।