फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज वन बाबा शिव मंदिर पर जुटेंगे श्रद्धालु, करेंगे जलाभिषेक

Mon, 22 Jul 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग पर डोईनदी के पास स्थापित श्री वन बाबा शिव मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां हर दिन श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। सावन में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ता है। सावन के सोमवार को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली है। वन बाबा शिव मंदिर शोहरतगढ़ कस्बे से एक किमी दूर खुनुवां मार्ग पर डोईनदी के तट पर स्थित है। मंदिर का इतिहास 100 वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

-

मंदिर की विशेषता

मंदिर के उत्तर दिशा में दोई नदी व पूरब आम का बगीचा है। श्रद्धालुओं को शांति वातावरण में भक्तिमय सुख की अनुभूति होती है। मांगलिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं। साफ-सफाई की विशेष ध्यान दिया जाता है। सुबह-शाम आरती होती है। दूर-दूर से साधू, संत आकर मंदिर पर शिवा आराधना व भजन कीर्तन करते रहते हैं।

-

मंदिर पर सच्चे मन से आए श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। सावन में यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी रहती है। कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हरिपूजन पांडेय, मंदिर पुजारी

-

हर सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करने आती हूं। बाबा के आशीर्वाद से हर मनोकामना पूरी होती है। हर वर्ष परिवार के साथ होने वाले यज्ञ में भी भाग लेती हूं।

-रितु सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें