फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फसल को पशुओं से बचाने के लिए तार में दौड़ाया करंट, संपर्क में आकर किशोर की मौत

Sat, 01 Jul 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
संजय। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के टड़वलघाट गांव में शुक्रवार रात खेत से पशुओं को भगाने गए एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना पड़ोसी किसान की लापरवाही से हुई। क्योंकि उसने मक्के की फसल को जानवरों से बचाने के लिए लोहे के तार से खेत को घेरकर उसमें करंट लगा दिया था। जिसके संपर्क में आने से यह घटना हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी किसान के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र टड़वलघाट निवासी संजय यादव (15) पुत्र वीरेंद्र यादव खेत में धान के बेहन की रखवाली करने के लिए शुक्रवार रात गया था। बताया जा रहा है कि खेत के बगल में ही गांव निवासी तीरथ यादव ने मक्के की खेती की है। खेत को पशुओं से बचाने के लिए लोहे के तार से उसे घेर रखा है और उसी में घर से बिजली का तार लेकर जाकर करंट जोड़ दिया था। जिसके बारे में संजय को पता नहीं था और वह पशुओं को भगाते समय उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब अधिक समय तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ढूंढने लगे। तब पता चला कि वह खेत में पड़ा हुआ है। वहां पहुंचने के बाद दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। फिर बिजली की आपूर्ति बंद हुई और शव को उठाकर घर लाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना ददी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी तीरथ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ उसका दिनेश सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें