फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाने के लिए टीएलएम जरूरी

Fri, 04 Aug 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ज़िला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान बांसी में टीएलएम. प्रतियोगिता में ​शामिल  लोग।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डाॅयट बांसी में शुक्रवार को आयोजित टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) प्रशिक्षण में जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विषय वस्तु से उसकी संबद्धता को दर्शाते हुए कम खर्च में शिक्षण अधिगम सामग्री के निर्माण को बताया गया और पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाने की सलाह दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने टीएलएम प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने टीएलएम को देखने के बाद प्रथम पुरस्कार इंतजार हुसैन, द्वितीय भूपेंद्र कुमार त्रिपाठी और तृतीय पुरस्कार सुमन प्रजापति को मिला। इस अवसर पर डाॅयट प्रवक्ता श्रवण कुमार, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, फुरकान अहमद, हरिओम सिंह, अनिल कुमार बिंद, डॉ. अशोक कुमार, दीनानाथ सिंह, संदीप यादव, दिलीप कुमार, संतोष कुमार दुबे, विजय शंकर, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अब्दुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें