सिद्धार्थनगर। शहर के रेलवे स्टेशन का टिकट घर अब भवन में शिफ्ट होने से यात्रियों को सुविधा मिल रही है। जबकि टिनशेड में टिकट घर होने से यात्रियों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ता था।
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में टिकट घर को रेलवे स्टेशन के परिसर में टिनशेड से बनाया गया था। जिससे गर्मी में लोगों को टिन शेड में उमस व भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। जबकि इस दौरान यात्रियों को खुले में प्लेटफार्म पर बैठक कर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। लेकिन कुछ दिन पहले ही भवन का कार्य पूरा होने से टिकट घर को भवन में शिफ्ट कर दिया गया और यात्री प्रतीक्षालय को भी सही करवा दिया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का भी कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे यात्रियों को लिफ्ट की भी सुविधा मिलेगी। इंडिकेटर कोच लगने से ट्रेन आने पर यात्रियों को सही स्थान का पता रहेगा। जिससे भारी समान लेकर दौड़ना नहीं पड़ेगा।
टिकट घर को भवन में शिफ्ट करा दिया गया है। यात्रियों को ट्रेन इंतजार करने के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है। जल्द ही एक नए माडल में स्टेशन दिखेगा।
-डीके उपाध्याय, स्टेशन अधीक्षक