फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या के प्रयास केे छह दोषियों को तीन वर्ष कैद

Thu, 08 Feb 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला मॉनिटरिंग सेल व थाना डुमरियागंज पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्या का प्रयास के 6 दोषियों को बृहस्पतिवार को न्यायाधीश मो. रफी अपर सत्र न्यायालय कक्ष संख्या एक ने तीन-तीन वर्ष का कारावास व प्रत्येक को 5500 के अर्थदंड की सजा हुई है। घटना वर्ष 2014 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

थाना डुमरियागंज में पुलिस की प्रभावी पैरवी पर न्यायाधीश मो. रफी अपर सत्र न्यायालय कक्ष संख्या एक जनपद की ओर से मामले की सुनवाई करते हुए गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सईद अहमद निवासी चौकनिया थाना डुमरियागंज, अकरम, सफीउल्लाह, मतीउल्लाह, अब्दुल हकीम, इलियास निवासी कोल्हुई थाना सोनहा जनपद बस्ती को तीन-तीन वर्ष का कठोर कारावास व प्रत्येक को 5500 के अर्थदंड से दंडित किया गया।
सजा कराये जाने में जिला मानिटरिंग सेल, चंद्र प्रकाश पांडेय अपर शासकीय अधिवक्ता तथा न्यायालय पैरोकार मुख्य आरक्षी मुकेश निगम थाना डुमरियागंज का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें