खुनुवां। नेपाल के दांग जिले में सोमवार को बाघ के हमले में तीन महिलाएं घायल हो गईं। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय तुलसीपुर के पुलिस निरीक्षक प्रकाश थापा ने बताया कि तुलसीपुर वेलुवा की कमला केसी (45), सीताकुमारी भंडारी (53) और सरिता भंडारी (18) बाघ के हमले में घायल हो गईं। सोमवार की सुबह जब वे नवदुर्गा सामुदायिक वन में मशरूम लेने जा रहे थे तो उन पर एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया। कमला के दोनों हाथों में, सीता की पीठ और पेट में और सरिता के दाहिने हाथ में मामूली चोटें आई हैं। घायलों का इलाज राप्ती क्षेत्रीय अस्पताल तुलसीपुर में चल रहा है। संवाद