चिल्हिया। चिल्हिया पुलिस ने वांछित तीन वारंटियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2023 में मारपीट में शामिल दो और आर्म्स एक्ट में वांछित एक वारंटी को पकड़ा गया है। चिल्हिया एसओ राजेश कुमार ने बताया कि 2023 में हुए मारपीट के मामले में थाना क्षेत्र के मलपार निवासी कृष्ण देव शुक्ल और अनूप शामिल हैं। वहीं, बेलवा गांव निवासी रहमुल्लाह आर्म्स एक्ट में वांछित था। इनके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। न्यायालय के आदेश पर इनकों रविवार सुबह जानकारी इनके गांव पहुंचकर गिरफ्तार किया।