फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी के उफान से बांसी के तीन गांव मैरुंड

विज्ञापन
बूढ़ी राप्ती नदी के पानी से घिरा शोहरतगढ़ क्षेत्र के चिरहगना गांव। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बूढ़ी राप्ती नदी के उफान से बांसी के तीन गांव मैरुंड
विज्ञापन

बांसी। बूढ़ी राप्ती नदी के खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर पहुंच जाने से तीन गांव मैरुंड हो गए हैं। कई गांवों की फसल बर्बाद हो गई है। बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर बसे भगौतापुर के दोनों डीह व व छटकी डढ़िया टापू में तब्दील हो चुके हैं। शुक्रवार रात से ही ये गांव पानी से घिर गए हैं। रास्ते में भी पानी बह रहा है। भगौतापुर के पश्चिमी डीह व डढ़िया में नाव की व्यवस्था की गई है। भगौतापुर के पूर्वी डीह में कोई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव के सुभाष व जितेंद्र यादव का कहना है कि गांव पानी से घिर जाने तथा सड़क पर पानी आ जाने से महिलाओं व बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एके सिंह व हलका लेखपाल के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों भगौतापुर व डढ़िया का दौरा किया। बूढ़ी राप्ती नदी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर पहुंचकर शनिवार को दिन में दो बजे से स्थिर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें