बांसी कोतवाली में चोरी की साइकिल के साथ आरोपी।
बांसी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को चोरी की आठ साइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। टीम ने नगर स्थित बाग से विश्वनाथ मौर्य पुत्र राम हरख, राजू मौर्य पुत्र हरीश मौर्य व तौलन मौर्य पुत्र रमपत मौर्य उर्फ लल्लू को चोरी की आठ साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि तीनों साइकिल चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद