फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन बोरी यूरिया व एक बोरी धान के बीज को पकड़ा

Sat, 01 Jun 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। खुनुवां पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम को तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे यूरिया खाद व धान बीज को पकड़ा। इसके बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज जगत नारायन यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को तस्करी रोकथाम भ्रमण पर परसौना गांव के पास नो मेंस लैंड के नजदीक थे कि तभी एक व्यक्ति साइकिल पर यूरिया खाद लादकर अवैध रूप से भारत की सीमा से नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। साइकिल पर यूरिया खाद लादे व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह साइकिल सहित यूरिया खाद व धान बीज फेंककर नेपाल की सीमा में भाग गया। टीम में कांस्टेबल अंगद सिंह बघेल, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें