सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में शनिवार को शुरू हुई राज्यस्तरीय तीन दिवसीय तैराकी में प्रतियोगिता में पहले ही दिन तीन खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, जबकि गौतमबुद्धनगर, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ एवं सैफई के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पहले दिन सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की 28 स्पर्धाएं हुईं। दूसरे दिन रविवार सुबह 8 बजे से ही उभरते हुए तैराक पानी में हुनर दिखाना शुरू करेंगे।
फ्रीस्टाइल 1500 मीटर में जूनियर बालक वर्ग के ग्रुप एक में क्षितिज गोयल, गौतम बुद्धनगर ने प्रथम, सूरज यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने द्वितीय एवं स्पाेर्ट्स कॉलेज सैफई के राज चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा के ग्रुप दो भदोही ने प्रथम, अभिशांक साहनी मिर्जापुर ने द्वितीय व अंकित यादव भदोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर फ्रीस्टाइल में जूनियर बालिका वर्ग के ग्रुप एक में में धनन्या आंबेडकर नगर ने प्रथम, इशिता सिंह गौतमबुद्ध नगर ने द्वितीय एवं शुभि गुप्ता गुप्ता गाजियाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप दो में गीतिका चौहान गौतमबुद्धनगर ने प्रथम, ग्लोरिया वर्मा गाजियाबाद ने द्वितीय एवं शीतल निषाद स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बैक स्ट्रोक जूनियर वर्ग के ग्रुप एक में वेदांत चंद्रा गौतमबुद्धनगर ने प्रथम, इशान रस्तोगी लखनऊ ने द्वितीय एवं विराट चौहान कुशीनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप दो में यथार्थ सिंह यादव लखनऊ ने प्रथम, देवज मिश्रा साई हॉस्टल लखनऊ ने द्वितीय एवं सत्यम निषाद मिर्जापुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
100 मीटर बैक स्ट्रोक जूनियर बालिका वर्ग के ग्रुप एक में कलावती निषाद स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने प्रथम, पूजा निषाद मिर्जापुर ने द्वितीय एवं शिखा निषाद ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि ग्रुप दो में झांसी की जिया यादव, अर्शिया गौतमबुद्धनगर, शीतल कौर गौतम बुद्ध नगर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बैक स्ट्रोक सब जूनियर बालक वर्ग के ग्रुप तीन में आकाश स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रथम, पीयूष कन्नौजिया कुशीनगर ने द्वितीय, राज यादव स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में अंबरीश पटेल गौतमबुद्ध नगर ने प्रथम, सांची तिवारी साई हाॅस्टल लखनऊ एवं ख्याति वर्मा साईं लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक जूनियर बालक वर्ग के ग्रुप एक में मंजीत विश्वकर्मा कुशीनगर ने प्रथम, आदित्य प्रताप सिंह गौतम बुद्धनगर ने द्वितीय एवं सक्षम कुमार गौतम बुद्धनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप दो में शुभम चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रथम, अयान यादव लखनऊ ने द्वितीय एवं हिमांशु सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका वर्ग के ग्रुप एक में कृष्णा वाघमारे गौतमबुद्धनगर ने प्रथम, श्रृष्टि गुप्ता गौतम बुद्धनगर ने द्वितीय व दीपशिखा स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप दो में शैला गौतमबुद्धनगर ने प्रथम, अर्पिता सिंह गाजियाबाद ने द्वितीय, काजल चौहान स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बटर फ्लाई स्ट्रोक बालक वर्ग में ग्रुप एक में यशवंत सिंह अयोध्या ने प्रथम, हृदय गाजियाबाद ने द्वितीय, इशान रस्तोगी लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप दो में यथार्थ सिंह यादव लखनऊ ने प्रथम, अंकित यादव भदोही ने द्वितीय, शिवांश मिश्रा गौतमबुद्ध नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बटर फ्लाई जूनियर बालका वर्ग के ग्रुप एक में स्नेहा पटनायक गौतमबुद्धनगर ने प्रथम, इशिता सिंह गौतम बुद्ध नगर ने द्वितीय व अर्चना निषाद मिर्जापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रुप दो अद्धैत वाजपेयी गौतमबुद्ध नगर ने प्रथम, वामिका कपूर मेरठ ने द्वितीय एवं अंजनी कन्नौजिया कुशीनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंडीविजुअल मिडले 400 मीटर जूनियर बालक ग्रुप एक में गौरव कुमार गोरखपुर ने प्रथम, देवानंद चौहान स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने द्वितीय एवं आदित्य प्रताप सिंह गौतमबुद्धनगर ने तृतीय एवं ग्रुप दो में अथर्व सिंह अमेठी ने प्रथम, विश्वनाथ आनंद भदोही ने द्वितीय एवं देवज मिश्र साई हॉस्टल लखनऊ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग के ग्रुप एक में स्नेहा पटनायक गौतम बुद्ध नगर ने प्रथम,शिखा निषाद मिर्जापुर ने द्वितीय एवं नव्या सिंह गौतम बुद्ध नगर ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि ग्रुप दो में गीतिका चौहान गौतम बुद्धनगर ने प्रथम, अर्शिया गौतम बुद्ध नगर ने द्वितीय एवं अंजलि चौहान कुशीनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन्होंने तोड़े रिकॉर्ड
झांसी की जिया यादव ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक ग्रुप दो में 1.15.10 माइक्रो सेकेंड में तैरकर अनन्या सिंह मेरठ का 1.16.02 माइक्रो सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा।
गौतम बुद्धनगर के अंबरीश पटेल ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक 1.33.44 माइक्रो सकेंड में तैरकर सिदत कौर मेरठ का 1.39.19 माइक्रो सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा।
गौतम बुद्धनगर की सुहानी जैन ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 1.4.84 माइक्रोसेकेंड में तैरकर दिशा भंडारी मेरठ का 1.4.87 माइक्रो सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा।
जिले में तैयार होगा तैराकी का प्लेटफार्म
सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार शाम प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हो रही है, इससे जिले के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होगा। यह प्रतियोगिता जिले में तैराकी का प्लेटफार्म तैयार करेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष, विधायक बांसी जयप्रताप सिंह व सचिव राविन कपूर, जिलाधिकारी संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र एवं क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं भूपेंद्र त्रिपाठी मौजूद थे।
-
दोपहर एक बजे तक नहीं मिला था लंच पैकेट
पहले दिन की प्रतियोगिता में दोपहर एक बजे तक खिलाड़ियों को लंच पैकेट प्राप्त नहीं हुआ था, दोपहर दो बजे लंच पैकेट मिला। इस कारण खिलाड़ियों में आक्रोश था, लेकिन अनुशासन के दायरे के कारण उन्होंने मुंह नहीं खोला। इन खिलाड़ियों को करौदा मसीना के विद्यालय में रोका गया है।
पोखरे के खिलाड़ियों ने जीते पदक
कुशीनगर जिले में देवरिया पोखरे में तैराकी करने वाले खिलाड़ियों ने पहले दिन पदक जीते। प्रतियोगिता में एक स्वर्ण सहित चार पदक कुशीनगर जिले को हासिल हुआ। राष्ट्रीय स्तर के तैराक भूपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पोखरे में अभ्यास करने वाले कई खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया है। हालांकि, अब स्टेडियम में स्वीमिंग पूल बन गया है।