फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राशिद और आकिब को सम्मान? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तीन खिलाड़ी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि एक खिलाड़ी का नाम प्रतीक्षा सूची में है। इन खिलाड़ियों ने बस्ती में आयोजित हुई मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी राशिद, आकिब एवं साक्षी पांडेय का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जबकि सुधा पांडेय का नाम प्रतीक्षा सूची है। बस्ती में हुई प्रतियोगिता में गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी के राशिद और आकिब की जोड़ी ने 19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बाजी मारी। 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका एकल में सिद्धेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की सुधा पांडेय ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका एकल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की साक्षी श्रीवास्तव अव्वल रही। ये खिलाड़ी कोच शंभु नाथ गुप्ता एवं रत्नेश कुमार सिंह की देख-रेख में अभ्यास कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें