फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने क्षेत्र के बगहवा चौराहे के पास से पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बाइक व वाहनों के बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को शनिवार शोहरतगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के बगहवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, 1080 रुपये नेपाली मुद्रा, तीन हजार रुपये भारतीय मुद्रा, तीन बैटरी और एक कटर बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र बाइक व बैटरी चोरी हुई घटनाओं को पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। शनिवार को सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह के लोग खुनुवां मार्ग पर स्थित बगहवा चौराहे के पास खड़े है। और नेपाल भागने के फिराक मे है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गए। पुलिस को आता हुआ देखकर तीनों भागने लगे। पुलिस टीम घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आजाद खान उर्फ शरीफ निवासी यशोधरा वार्ड नंबर छह भडेहर रंगपुर थाना तौलियाहवां कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल, नितीन गुप्ता निवासी वार्ड नंबर नौ बर्डपुर थाना मोहाना, रमाकांत गुप्ता निवासी वार्ड नंंबर 13 नीबी दोहनी वर्तमान पता वार्ड नंबर सात सुभाष नगर कस्बा व थाना शोहरतगढ़ बताया। पूछताछ में आजाद खान उर्फ शफीक ने बताया कि घर के बाहर व सार्वजनिक स्थान पर खड़े वाहनों की बैटरी कटर से तोड़कर व खड़ी मोटर साइकिलों का लॉक तोड़कर चोरी करते हैं। बाइक की चोरी कर नंबर प्लेट बदल कर नेपाल ले जाकर भेज देते है। और चुराई गई बैटरी को नितिन व रमाकांत की दुकान पर बेच देते हैं। उसने स्वीकार किया कि नौगढ़, जोगिया उदयपुर, चिल्हिया व शोहरतगढ़ में बाइक की चोरी की है। यही कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता हूं। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, 1080 रुपये नेपाली मुद्रा, तीन हजार रुपये भारतीय मुद्रा, तीन बैटरी और एक कटर बरामद किया गया। पूछताछ कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आजाद खान उर्फ शफीक का आपराधिक इतिहास

पकड़े गए अभियुक्त आजाद खान उर्फ शफीक की चिल्हिया, शोहरतगढ़, जोगिया, सदर थाना में मोटरसाइकिल चोरी, बैटरी चोरी सहित अन्य धाराओं में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। यह एक पेशवर चोर है। अब तक यह बाइक व बैटरी चोरी सहित अन्य मामलों कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें