फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार छेड़खानी मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने एसडीएम न्यायिक नौगढ़ के नेतृत्व वाली कमेटी से दो दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

बांसी के नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाया है नशे में घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नायब तहसीलदार द्वारा घर में घुस कर महिला से छेड़खानी के मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीएम का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नायब तहसीलदार पर नशे में उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसडीएम और कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जानकारी के बाद डीएम पवन अग्रवाल ने एसडीएम न्यायिक नौगढ़ प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिसमें तहसीलदार बांसी देवेंद्र मणि त्रिपाठी व बीडीओ नौगढ़ कृतिका अवस्थी भी शामिल हैं। डीएम ने कमेटी को जांचकर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, आरोपी नायब तहसीलदार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उन्हें फंसाने के लिए फर्जी केस कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लेखपाल संघ बांसी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में बैठक कर नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आरोप लगाने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग की है। बैठक में कहा गया कि क्षेत्र में बंजर व भीटे की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने गए नायब तहसीलदार पर निजी हित साधने के लिए छेड़छाड़ का गलत आरोप लगाया गया है। साथ ही इस मामले को मिडिया में प्रसारित कर नायब तहसीलदार और टीम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष विनोद गौतम, मंत्री भानु प्रताप, आनंद राव, अमरनाथ त्रिपाठी, नितिन कुमार, प्रशांत बौद्ध, प्रियंका त्रिपाठी, अनिल यादव, सुरेंद्र वर्मा, देशराज कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें